गया, दिसम्बर 9 -- भेटौरा पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को आयोजित ग्रामसभा में पंचायत की आगामी वार्षिक वर्ष 2026-27 की विकास योजनाओं का चयन ग्रामीणों की सहमति से किया गया। सामाजिक न्याय और आर्थिक विकास से संबंधित योजनाओं में विधवा पेंशन, आवास योजना, ई-केवाईसी और भूमिहीनों को जमीन देने के आवेदन शामिल थे। पंचायत की विकास योजनाओं में नली-गली, छठ घाट, स्ट्रीट लाईट और फेवर ब्लांक जैसी योजनाओं को सर्वसम्मति से चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया दिलीप यादव ने की। बैठक में पूर्व मुखिया अनिता देवी, उपमुखिया धिरेन्द्र कुमार सिंह, ग्राम कचहरी सचिव रीना कुमारी, न्यायमित्र नागेन्द्र कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...