बागेश्वर, मई 11 -- रात भेटा गांव में शनिवार की गुलदार प्रशासक के घर में घुस गया। जिस कमरे में वह घुसा वहां उनकी पांच साल की बेटी और पत्नी सोए हुए थे। यहां बता दें कि माणा कभड़ा में गत दिनों गुलदार ने एक मासूम को निवाला बना लिया था। अभी वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में डेरा डाले हुए है। भेटा के प्रशासक उमेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे वह लघुशंका के लिए कमरे से बाहर निकले, लेकिन जब वह शौचालय से कमरे में जा रहे थे तब कमरे से गुलदार बाहर निकल रहा था। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो गुलदार नीचे की ओर भाग गया। इसके बाद उन्होंने अंदर जाकर देखा तो पत्नी गंगा देवी और बेटी शिवांसी सकुशल थे। इसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली। उमेश ने बताया कि उन्होंने रात में ही वन विभाग के फोरेस्टर को घटना की जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.