औरंगाबाद, अगस्त 30 -- रफीगंज प्रखंड अंतर्गत भेटनियां पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामजी यादव (55 वर्ष) का गया के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। इससे पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी मिलते ही पैक्स अध्यक्ष शंभु भारती, मुखिया प्रतिनिधि रामजनम यादव, पूर्व उप प्रमुख रणविजय यादव, उप प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश यादव, पंचायत समिति सदस्य बिरेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, पूर्व मुखिया विजय विश्वकर्मा, अनिल यादव और शिक्षक रंजीत यादव सहित कई लोग शोकग्रस्त परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शंभु भारती ने बताया कि रामजी यादव कुछ समय से बीमार चल रहे थे और गया के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.