देहरादून, जनवरी 30 -- फोटो - गुरुकुलम में उच्च स्तरीय शिक्षा गांव के बच्चों को निशुल्क मिलेगी -10 से 12 गांवों के आदिवासी और ग्रामीण बालक-बालिकाओं को मिलेगा लाभ हरिद्वार, वरिष्ठ संवाददाता: छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत सुदूर आदिवासी ग्राम भेजा जंगली में तथागत ग्लोबल गुरुकुलम का विधिवत भूमि पूजन हुआ। गुरुकुलम में निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ पर्सनालिटी डेवलपमेंट और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम होंगे।यह आयोजन जनजातीय विकास के उद्देश्य से जकवार फाउंडेशन और तथागत ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। भूमि पूजन के दौरान भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एवं रिटायर्ड आईएएस एनपी सिंह, अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष जीआर राणा मौजूद रहे। भूमि पूजन से पूर्व राजा राव बाबा और कंकालीन माता की पूजा की गई। इसके पश्चात शही...