भभुआ, जनवरी 8 -- सड़क से गांव तक पहुंचना चुनौती, छोटे वाहन भी रास्ते पर जाने से करते हैं इनकार बालिका आईटीआई, छात्रावास, प्लस टू हाई स्कूल के छात्र-शिक्षकों हो रहे परेशान (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के भेकास गांव जाने वाली बदहाल सड़क इन दिनों ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। गांव को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है, जिससे रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हो रही है। ग्रामीण किसी तरह सड़क तक तो पहुंच जाते हैं, लेकिन सड़क से गांव के अंदर जाने वाला संपर्क मार्ग इतना बदहाल और गंदगी से भरा है कि वहां से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ और जलजमाव के कारण उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि इस रास्ते से ई-रिक्शा, टेंपो और अन्य छोटे वाहन के चालक भी गु...