मुंगेर, फरवरी 20 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडी गांव में भू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में चार लोगों क्रमशः कंपनी यादव, नवल किशोर यादव, केवल यादव एवं ब्रह्मदेव यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर जख्मी दो लोगों को भागलपुर के लिए रेफर कर दिया गया। मामले को लेकर एक पक्ष के जख्मी केवल यादव ने टेटियाबंबर थाना में आवेदन देकर कंपनी यादव, बीरेन्द्र यादव एवं छोटू यादव को जबकि जख्मी कंपनी यादव ने भी थाना में आवेदन देकर नवल किशोर यादव, केवल यादव एवं ब्रह्मदेव यादव को नामजद किया गया है। दोनों आवेदनों के आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजदों कंपनी यादव, नवल किशोर यादव एवं केवल यादव को गि...