मथुरा, मार्च 24 -- थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत गांव छटीकरा निवासी मिथलेश अग्रवाल पत्नी बन बिहारी अग्रवाल ने जैंत पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है। महिला मिथलेश अग्रवाल ने बताया कि उसकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है, जिसकी वह लंबे समय से जैंत पुलिस से शिकायत करती आ रही है। उसने न्याय नहीं मिलने पर सोमवार को दिन के 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। महिला ने सीओ सदर से भी शिकायत की है। आरोप है कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उल्टा उसे धमका कर भगा देती है। आरोपियों से कब्जा हटाने को कहा जाता है तो है तो वह 20 लाख रुपए की चौथ मांगते हैं और जान से मारने की धमकियां दी जाती है। महिला का आरोप है कि गत 17 फरवरी को थाना जैंत पर आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.