रिषिकेष, फरवरी 22 -- भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त भू-कानून विधानसभा में पारित होने पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने सख्त भू-कानून बनाकर राज्यवासियों की भावनाओं का सम्मान किया है। शनिवार को भाजपाई ऋषिकेश जिला कार्यालय में एकत्रित हुये और आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता की लंबे समय से उठ रही मांग और उनकी भावनाओं का पूरी तरह से सम्मान कर सख्त भू-कानून को मंजूरी दी है। यह ऐतिहासिक कदम राज्य के संसाधनों,सांस्कृतिक धरोहर और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा। यह कानून प्रदेश की मूल पहचान को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि हमारी सरकार जनता के हित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.