मुंगेर, जनवरी 14 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिला भू-अर्जन अधियाची विभाग की बैठक सोमवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भू-अर्जन से जुड़ी कुल 14 योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी अधियाची विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि भू-अर्जन कार्यालय द्वारा जिन-जिन प्रतिवेदनों की मांग की जा रही है, उन्हें संबंधित विभाग यथाशीघ्र उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिवेदन मिलने में देरी के कारण ही कई योजनाएं लंबित रहती हैं, जिससे आम जनता को परेशानी होती है और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी असर पड़ता है। इसलिए सभी अधिकारी आपसी समन्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.