लखनऊ, अगस्त 25 -- राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा है कि लोगों को भू-अभिलेखों की जल्द ही और सटीक जानकारी मिलेगी। इसके लिए भूमि संबंधी विभिन्न धाराओं का सरलीकरण करते हुए सभी प्रक्रियाओं को पूरी तरह ऑनलाइन किया जा रहा है। सैटेलाइट इमेजिंग आधारित ग्राम नक्शों की योजना शीघ्र लागू करने की तैयारी है। राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने सोमवार को केंद्र सरकार की सचिव मीता राजीव लोचन को यह जानकारी दी। उन्होंने अनिल कुमार से मुलाकात की। इसका प्रमुख उद्देश्य भारत सरकार की महत्त्वाकांक्षी परियोजना 'इज ऑफ डूइंग बिजनेस संबंधित सुधारों पर विचार-विमर्श करना था। इस अवसर पर निवेश पोर्टल पर प्राप्त राजस्व परिषद से संबंधित कठिनाइयों और सुझावों को साझा किया गया। उन्होंने भूमि एवं राजस्व प्रक्रियाओं के सरलीकरण और निवेशकों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने की जरूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.