औरैया, फरवरी 9 -- अछल्दा, संवाददाता। क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब भूसा लदा ट्रक हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया। टक्कर लगते ही खंभे पर लगा 11 हजार केवी का तार इंसुलेटर से निकलकर सड़क पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि उस समय वहां से गुजर रहे लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार विकास खंड के छछून्द बंबा की पटरी पर सोमवार करीब सवा 12 बजे भूसा भरा ट्रक गुजर रहा था। ट्रक ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी बिजली लाइन के नीचे से निकला, तभी वाहन का ऊपरी हिस्सा तार से टकरा गया। टक्कर के कारण खंभे पर लगा इंसुलेटर खुल गया और बिजली का तार सीधे सड़क पर आ गिरा। अचानक तार गिरने से आसपास अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाकर दूर भागे। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद एहतियातन सप्लाई बंद कर दी गई। सूचना मिलने पर अवर अभियंता धीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.