जमशेदपुर, फरवरी 26 -- बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भूला के प्रधानाध्यापक अजय कुमार को सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान उपस्थित अभिभावकों ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उत्क्रमित मध्य विद्यालय भूला में 2013 में योगदान किया था और 12 वर्षों तक सेवा दी। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें पौधे, शॉल व ट्रॉफी और बच्चों ने विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया। अजय कुमार ने कहा कि यहां के अभिभावकों से जो स्नेह और सहयोग मिला है उसे कभी भी भूला नहीं पाएंगे। इसलिए वे जहां भी रहें, वार्षिक परीक्षा में हर वर्ष वर्ग 8 में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को खुद आकर पुरस्कृत करेंगे। प्रोन्नति मिलने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.