जमशेदपुर, अगस्त 1 -- बोड़ाम के भूला मोड़ पर दिघी भूला हाईस्कूल के समीप गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे एक अनियंत्रित कार एक दुकान में घुस गई। इससे दुकान की दीवार मनें दरार आ गई। दुकानदार को हजारों का नुकसान हो गया। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग एवं राहगीर पहुंचे एवं कार चालकों को खोजने लगे। इस संबंध में दुकानदार प्रदीप बनर्जी ने बताया कि अचानक कार घुसने पर वे लोग बाल-बाल बच गए। इस घटना में कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना पाकर पहुंची बोड़ाम पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों में सुलह कराते हुए पीड़ित दुकानदार प्रदीप बनर्जी को तत्काल 65 हजार रुपये मुआवजा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.