फरीदाबाद, मई 8 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंगला गुजरान स्थित आस्थाएनीमल फाउंडेशन में उपचाराधीन बिल्ली भूरी को नीदरलैंड की रहने वाली डॉ. इल्सा ने गोद लिया है। बिल्ली गुरुवार को हवाई जहाज से नीदरलैंड के लिए रवाना हो गई। शुक्रवार सुबह तक बिल्ली नीदरलैंड पहुंच जाएगी। आस्था एनीमल फाउंडेशन के संस्थापक रवि दुबे ने बताया कि बिल्ली को पिछले वर्ष दिल्ली के द्वारका से बचाया था। उसके चोट लगने की वजह से घावों में कीड़े पड़ गए थे। इसके बारे में किसी ने जानकारी दी। टीम ने मौके पर जाकर उसे बचाया और आस्था एनीमल फाउंडेशन ले आए। यहां पर उपचार शुरू किया गया। यहीं पर उसका नाम भूरी रखा गया। इस दौरान नीदरलैंड निवासी डॉ. इल्सा भी फरीदाबाद आई थीं। वह अस्पताल में स्वयंसेवी की रूप में आई थीं। उन्हें भूरी काफी पसंद आई और गोद लेने का फैसला किया। रवि दुबे ने बताया...