बांदा, जनवरी 29 -- बांदा। संवाददाता जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ के उद्यमियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ में पानी की अनुउपलब्धता, औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ की साफ-सफाई, नालियों व सडक की मरम्मत, प्रवेश द्वार पर बोर्ड एवं गेट लगाये जाने, औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ में स्वतंत्र विद्युत फीडर से विद्युत आपूर्ति किये जाने के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्र कताईमिल में भूखण्डों के आवंटन के संबंध में तथ्य जाने। भूरागढ औद्योगिक क्षेत्र में रिक्त पडी भूमि पर काम्पलेक्स, माल सृजित करने के संबंध में, निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों, कताई मिल कंपाउंड विषयक प्रस्ताव के संबंध में समीक्षा की गयी। अगली बैठक में यूपीसीडा के आरएम को पत्राचार कर बुलाये जाने के...