विकासनगर, फरवरी 19 -- उत्तराखंड विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा, यमुना घाटी की सभा गुरुवार को महाप्रबंधक कार्यालय, डाकपत्थर विद्युत भवन में आयोजित की गई। जिसमें यमुना परियोजना की भूमि को यूआईआईडीबी को हस्तांतरित किए जाने के विरोध में आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही वर्ष 2020 के बाद नियुक्त कार्मिकों को विभागीय विद्युत संयोजन उपलब्ध कराने, उपनल संविदा कर्मियों के नियमितीकरण तथा समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने की मांग ऊर्जा निगमों के प्रबंधन से की गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार स्थानीय जनभावना और यूजेवीएनएल कर्मियों की भावनाओं की अनदेखी कर डाकपत्थर परियोजना क्षेत्र की भूमि निजी हाथों में सौंप रही है। उनका कहना था कि यदि भूमि निजी कंपनी को हस्तांतरित की गई तो यूजेवीएनएल के नए प्रोजेक्ट के संचालन में दिक्कते...