चाईबासा, दिसम्बर 4 -- चाईबासा, संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, गैर विभागीय राजस्व संग्रहण, नीलाम पत्र वाद, भू-अर्जन आदि कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान उपायुक्त ने राजस्व से संबंधित क्रियाकलापों के तहत भू-लगान, दाखिल-खारिज, ऑनलाइन राजस्व न्यायालय, अंर्तविभागीय भू-हस्तांतरण के मामले, जीएमलैंड सर्वे, सीमांकन, खास महल लीज नवीकरण, परीशोधन झारभूमि शिकायत सहित अन्यान्य मामलों से संबंधित प्रतिवेदन का बिंदुवार समीक्षा की गई। इस क्रम में उपायुक्त द्वारा ऑनलाइन राजस्व न्यायालय अंतर्गत 5 साल के पहले के मामले का निष्पादन तत्काल सुनिश्चित करने तथा भूमि सीमांकन के लंबित मामलों का निष्पादन शिविर के माध्यम से सुनिश्चित कराने सहित राजस्व वसूली के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.