कोडरमा, जून 14 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 में भूमि संरक्षण विभाग से तालाबों का जिर्णोधार में 17 तालाबों की स्वीकृति नही मिल सकी है। इन सभी तालाबों की योजनाएं रद्द हो गई है। पिछले वित्तीय वर्ष में विभाग से 30 तालाबों का जिर्णोधार होना था लेकिन महज 13 तालाबों का हीं प्रशासनिक स्वीकृति मिल पाई है। एक तालाब से 20 से 25 एकड़ भूमि पर सिंचाई होती है। प्रशासनिक स्वीकृति नही मिलने का मुख्य कारण कागजात की कमी बताई जा रही है। डीसी की अनुशंसा के आठ तालाबों में पांच की स्वीकृति दी गई है। कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के द्वारा 14 तालाबों के अनुशंसा की गई थी जिसमें से महज तीन तालाबों की स्वीकृति मिली है। बरही विधायक के द्वारा दो तालाब की अनुशंसा की गई थी जिसमें दोनों तालाबों का स्वीकृति नही मिल सकी है। एक तालाब...