नैनीताल, जनवरी 27 -- नैनीताल। भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल के वरिष्ठ वन दरोगा जीवन चंद्र कांडपाल और वन पंचायत लुगड़ के सरपंच गणेश सिंह, वन पंचायत आटावृत्ता की सरपंच धना देवी को उत्कृष्ट कार्य के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर देहरादून मुख्यालय में प्रमुख वन संरक्षक की ओर से सम्मानित किया गया। सरपंचों एवं कार्मिकों को पुरस्कृत करने पर प्रभागीय वनाधिकारी हेम चंद्र गहतोड़ी ने प्रसन्नता व्यक्त की। यहां देहरादून मुख्यालय में समारोह में अपर प्रमुख वन संरक्षक मीनाक्षी जोशी, अपर प्रमुख वन संरक्षक डॉ. विवेक पांडे, वन संरक्षक विनय भार्गव, कल्याणी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...