घाटशिला, दिसम्बर 11 -- पोटका, संवाददाता। पोटका विधायक संजीव सरदार ने गुरुवार को विधानसभा के शून्यकाल में झारखंड के सभी अंचल कार्यालयों में लागू झारनेट व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता प्रकट की। उन्होंने सदन में कहा कि पूर्व में संचालित वेब वीपीएन प्रणाली को हटाकर झारनेट लागू किए जाने के बाद से भूमि से संबंधित सभी कार्यों की रफ्तार बुरी तरह प्रभावित हुई है। विधायक ने बताया कि झारनेट सर्वर की अत्यधिक धीमी गति के कारण रैयतों को अपने काम के लिए कई-कई दिनों तक अंचल कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे अनावश्यक परेशानी और आर्थिक नुकसान दोनों बढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर राजस्व कार्य भी गंभीर रूप से लंबित हो रहे हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है। विधायक ने कहा कि वेब वीपीएन के दौरान भूमि से जुड़े कार्य सुचारू गति से ह...