सहरसा, जनवरी 20 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी अंचल कार्यालय में सोमवार को सरकार के निर्देशानुसार भूमि से संबंधित जनसमस्याओं की सुनवाई के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अंचलाधिकारी आशीष कुमार एवं राजस्व अधिकारी शशिभूषण कुमार ने संयुक्त रूप से अंचल क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान लोगों ने जमीन विवाद, दाखिल-खारिज व अन्य राजस्व मामलों से जुड़ी शिकायतें रखीं। अधिकारियों ने सभी फरियादियों से आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की। अंचलाधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों पर अगली तिथि निर्धारित करते हुए पक्ष एवं विपक्ष दोनों को नोटिस जारी किया जाएगा, ताकि विस्तृत सुनवाई के बाद त्वरित निर्णय लिया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध न...