बक्सर, जनवरी 31 -- पेज-03 के लिए डुमरांव। अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवाद की सुनवाई के दौरान एक पक्ष के लोगों ने बदसलूकी की। नया भोजपुर जदीद के 52 कट्ठा जमीन विवाद को लेकर प्रभारी सीओ और एक पक्ष में तीखी नोकझोंक हुई। नया भोजपुर जदीद के 52 कट्ठा जमीन के स्वामित्व को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सुनवाई के दौरान एक पक्ष के कुछ युवकों और प्रभारी सीओ कुमार दिनेश के बीच तीखी बहस हो गई। इस घटना के बाद प्रभारी सीओ ने सरकारी कार्यालय की गरिमा भंग करने की बात कहते हुए तीन युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कहीं। वहीं दूसरे पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह विवाद स्व.मोहम्मद हसन खान और उनके सगे भाई स्वर्गीय मोहम्मद अली हसन के परिवारों के बीच चल रहा है। दोनों भाइयों के निधन के बाद यह विवाद उनके वारिसों के बीच शुरु हुआ है। थानाध्यक...