हाजीपुर, अप्रैल 20 -- गोरौल, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के गोरौल बाजार में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह जख्मी हो गया। इसमें एक पूर्व पंचायत समिति सदस्य भी बुरी तरह जख्मी हो गया। सभी जख्मियों का इलाज पीएचसी गोरौल में कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि गोरौल बाजार निवासी उमेश साह मिठाई की दुकान चलाता है। उसी के सटे पूर्व पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी की जेनरल स्टोर चलता है। दोनों का घर भी आसपास ही है और दुकान भी सटे ही है। दोनों पक्ष एक दूसरे के दुकान एवं मकान में जमीन निकलने की बातें बता रहे थे। हालांकि इसको को लेकर पूर्व में पंचायत भी हुई थी। जख्मी महेश साह ने बताया कि लगभग 50 लोग लाठी, डंडा लेकर आ धमके और दुकान में लूटपाट करने लगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.