बस्ती, जून 30 -- छावनी (बस्ती)। हिन्दुस्तान संवाद छावनी थाना क्षेत्र स्थितबहवा कलानी गांव में रविवार की सुबह विवादित भूमि पर धान की रोपाई कराने गए एक शिक्षक को गोली मार दी गई। पैर में गोली लगने से शिक्षक घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बहवा कलानी गांव निवासी रामसूरत तिवारी (59) हर्रैया तहसील स्थित किसान लघु माध्यमिक विद्यालय हरदिया पूरे अजबी में शिक्षक हैं। रामसूरत और गांव के ही लालमन तिवारी के बीच भूमि विवाद चल रहा है। विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों ने छावनी पुलिस से शिकायत की थी। बताया जा रहा है कि रामसूरत ने दो वर्ष पूर्व एक व्यक्ति से दो बीघा जमीन रजिस्ट्री कराई थी। वह उसी जमीन पर धान की रोपाई कराने के लिए पहुंचे थे। उनके दो भाई भी ट्रैक्टर लेकर खेत तैयार कराने पहुंच गए। वे खेत की जुताई करा रहे थे कि तभी व...