गया, दिसम्बर 17 -- भूमि विवाद के पांच साल पुराने मामले में डोभी स्थित राजद के पूर्व नेता भगत यादव के खिलाफ शेरघाटी थाने में एफआइआर दर्ज हुई है। एससीआरबी की साइट पर एफआइआर की कॉपी ऑनलाइन किए जाने के बाद बुधवार को यह मामला सामने आया है। दर्ज कराये गए मुकदमे में शेरघाटी के तत्कालीन सब रजिस्ट्रार अजय कुमार सिंह समेत कई लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। प्राथमिकी में गलत ढंग से जमीन की रजिस्ट्री कराए जाने और धोखाधड़ी का आरोप है। शेरघाटी शहर के लगन तकिया मुहल्ले के निकट करीब 16 डिस्मिल जमीन के स्वामित्व को लेकर चल रहे विवाद के सिलसिले में कोर्ट के आदेश पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। शेरघाटी कोर्ट में शिकायत वाद वर्ष 2020 में दर्ज कराया गया था। तब कोर्ट ने प्राथमिक सुनवाई कर इस मामले में एफआइआर दर्ज करने का आदेश शेरघाटी थाने को दिया था। गुरुआ के तर...