समस्तीपुर, अप्रैल 14 -- मोरवा। प्रखंड के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोंगर पंचायत में दो पक्षों की मारपीट में आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में अजय कुमार गिरी, विनय कुमार गिरी, सुशीला देवी, ऋषि कुमार, प्रह्लाद गिरी सहित आधे दर्जन से अधिक लोग घायल बताए गए हैं। घायलों को ताजपुर एवं सदर अस्पताल समस्तीपुर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया गया है। ताजपुर थानाध्यक्ष सनी कुमार मौसम के नेतृत्व में दोनों पक्षों से दो लोगों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...