देवरिया, जुलाई 13 -- खुखुन्दू(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। भूमि विवाद को लेकर शनिवार की सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से पूर्व प्रधान समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर लाए, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसमें अशोक यादव का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। थाना क्षेत्र के डेहरी उर्फ तिलौली गांव में सुबह संजय यादव के खेत में धान की रोपाई करने के लिए पानी चल रहा था। उसी दौरान भूमि विवाद को लेकर दूसरे पक्ष से कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष से अशोक यादव, अंकित यादव, संजय यादव, गुड्डू यादव एवं दूसरे पक्ष से पूर्व प्रधान पवन यादव एवं दुर्गेश यादव घायल हो गए। अशोक यादव क...