श्रावस्ती, फरवरी 7 -- जमुनहा, संवाददाता। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के कुछ घंटे के बाद एक पक्ष के बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भतीचे ने पिटाई से चाचा की मौत होने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के सागर गांव निवासी ग्राम प्रधान शम्भू वर्मा पुत्र सूर्यलाल का इसी गांव निवासी आजम व उसके चचा अब्दुल सत्तार से जमीन को लेकर कुछ विवाद चल रहा है। शुक्रवार शाम को उसी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट हो गई। जिसके कुछ घंटे बाद अब्दुल सत्तार (60) पुत्र जिमीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब्दुल सत्तार के भतीजे आजम का आरोप है कि उसके ...