कौशाम्बी, फरवरी 24 -- मंझनपुर कोतवाली के शमसाबाद गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्ष तहरीर देने में आनाकानी कर रहे थे। पुलिस ने चौकीदार से तहरीर लेकर केस दर्ज कर लिया है। शमसाबाद गांव के चौकीदार अर्जुन ने बताया कि राजेश यादव पुत्र स्वर्गीय जयराम यादव और मैकन यादव पुत्र कंधई यादव के स्वजन के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद है। रविवार दोपहर मैकन यादव का बेटा कुलदीप यादव विवादित भूमि पर निर्माण कराने लगा। इसी का विरोध राजेश यादव की पत्नी रीशा देवी ने किया। इसी को लेकर दोनों के परिजन आमने-सामने आ गए। दोनों पक्ष के जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट की घटना में एक पक्ष से रीशा देवी, लवलेश यादव, राजेश यादव व शांति देवी और दूसरे पक्ष से कुलदीप यादव, संदीप यादव और मैकन यादव जख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.