बस्ती, सितम्बर 12 -- बस्ती। सोनहा थानाक्षेत्र के फेरसम में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने अधिवक्ता समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। फेरसम निवासी प्रीति पांडेय पत्नी पंकज का आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर उनके पट्टीदारों में रंजिश चल रही है। इसी विवाद में मंगलवार रात 11 बजे पट्टीदार अंकेश पाण्डेय राजेश पाण्डेय पुत्रगण जितेन्द्र पाण्डेय, देवी प्रसाद उर्फ अनमोल ने अपने पिता राजेन्द्र पाण्डेय संग मिलकर उनके ससुर महेन्द्र पाण्डेय व सास भागीश्वरी देवी को दरवाजे पर चढ़कर मारापीटा। मारपीट में दोनों घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक चन्दन कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायलों का का मेडिकल कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.