गंगापार, अप्रैल 30 -- थाना नवाबगंज के महेशगंज गांव में जमीन विवाद को लेकर बुधवार सुबह दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। देखते देखते दोनों पक्ष एक दूसरे के ऊपर लाठी डंडे आदि से हमलावर हो गए। मारपीट में दोनों पक्षों से कई महिला पुरुष लहूलुहान होकर हाय हाय करने लगे। आसपास के लोगों के बीच बचाव करने पर मामला शांत तो हुआ लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। घायलों को लेकर दोनों पक्षों के लोग अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। दोनों पक्षों से कई लोगों ने थाना नवाबगंज पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए तहरीर दी। घटना की हकीकत की जांच के लिए पुलिस भी गांव पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.