हाजीपुर, जनवरी 31 -- महनार । संवाद सूत्र महनार थाना क्षेत्र के नगर परिषद महनार के खरजम्मा मोहल्ले में भूमि-विवाद को लेकर गुरुवार की रात एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल की पहचान खरजम्मा निवासी स्व. मिश्री राय के 36 वर्षीय पुत्र बैजू राय के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल के भाई शिवशंकर राय के अनुसार, उनके पिता द्वारा बहन को दी गई जमीन पर घर निर्माण कराया जा रहा था, जिसे लेकर पट्टीदार रामशरूप राय के पुत्र कामेश्वर राय को आपत्ति थी। बताया गया कि वह बीते कई दिनों से शराब के नशे में रात के समय गाली-गलौज करता आ रहा था। गुरुवार की रात करीब नौ बजे गाली-गलौज बढ़ने पर परिजनों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और लौट गई। आरोप है कि पुलिस...