गोरखपुर, फरवरी 7 -- खजनी के मिश्रौलिया गांव में 4 फरवरी को भूमि विवाद के चलते पट्टीदारों के बीच जमकर बवाल हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाए और कांच की बोतलों में पेट्रोल भरकर फेंकने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज घटना के बाद दोनों पक्षों ने खजनी थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। एक पक्ष के आशुतोष त्रिपाठी का आरोप है कि घर में रोशनदान लगवाने के दौरान पट्टीदारों ने हमला किया और पेट्रोल बोतलें फेंकीं। वहीं दूसरे पक्ष के पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि मना करने पर लाठी-डंडों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.