गोरखपुर, फरवरी 7 -- खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र के महुआडाबर पुलिस चौकी अंतर्गत मिश्रौलिया गांव में भूमि विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर चले और कांच की बोतलों में पेट्रोल भरकर फेंकने का आरोप है। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित कराया। घटना 4 फरवरी की बताई जा रही है। दोनों पक्षों ने खजनी थाने में तहरीर देकर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कुल आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। एक पक्ष की ओर से आशुतोष त्रिपाठी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पुत्र मृत्युंजय और मयंक त्रिपाठी घर में रोशनदान लगवा रहे थे। इसी बात को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.