भदोही, अक्टूबर 8 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के भरदुआ गांव में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई। पुलिस कर्मियों के समाने ही ईंट-पत्थर चलना शुरू हो गया। लाठी-डंडा भजने के साथ पत्थरों की बारिश शुरू हुई तो हल्का दरोग समेत अन्य पुलिसकर्मी वापस चले गए। हालांकि मामला संज्ञान में आते ही पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। सख्त हुई पुलिस टीम ने एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले ली है। रात आठ बजे तक दुर्गागंज थानाध्यक्ष फोन नंबर नहीं लग रहा था। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी दो पक्ष के बीच वर्षों से भूमि विवाद चला आ रहा है। एक पक्ष से हल्का दरोगा पूछताछ करने चले गए। पुलिस के बीच बातचीत चल ही रहा था कि किसी बात को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। 112 नंबर पुलिस टीम भी स्थल पर प...