सुल्तानपुर, जुलाई 3 -- लंभुआ, संवाददाता। भूमि विवाद में खेत में मेड़ बांधते समय दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया और मारपीट में हो गई। एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के जाटूपुर निवासी अधिवक्ता रवि उपाध्याय तथा उमेश दूबे के बीच पहले से ही भूमि विवाद चल रहा है और कई बार मारपीट भी हो चुकी है। गुरुवार को खेत में मेड़ बांधते समय दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और मारपीट में बदल गया। जिसमें उमेश दूबे तथा राजेश उपाध्याय, विकास उपाध्याय घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल उमेश दूबे को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। अभी कुछ दिन पूर्व दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें अधिवक्ता उपाध्याय की तरफ से उमेश दु...