गंगापार, अप्रैल 28 -- क्षेत्र के बोगी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष से लोग घायल हुए। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर दोनों ओर से दी गई शिकायती पत्र के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। घूरपुर थाना क्षेत्र के बोगी गांव निवासी बाबूराम कुशवाहा और उनके भाई राम प्रकाश कुशवाहा के बीच पुस्तैनी जमीन के हिस्से को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। बाबू राम की ओर से एसडीएम करछना के न्यायालय में जमीन का हिस्सा फ़ाट का वाद दाखिल किया गया था। जिसमें तत्कालीन एसडीएम आईएएस जागृति अवस्थी द्वारा मौके का मुआयना के बाद जमीन के पारिवारिक बंटवारा को खत्म कर नए स्तर से कानूनी तरीके से जमीन का हिस्सा अलग कर दिया गया और मौके पर राजस्व कर्मियों को उसी समय भेज जमीन की नाप करवा कर चिह्नांकन करवा दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.