जमुई, जून 11 -- जमुई। निज प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के चौरा गांव में बीते सोमवार की देर शाम भूमि विवाद की रंजिश में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर, लाठी-डंडा चलने लगा। इस मारपीट में एक पक्ष से एक तथा दूसरे पक्ष से चार महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजन द्वारा सभी घायल को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया। घायलों में एक पक्ष से वीरचंद्र मंडल का पुत्र चंदन कुमार शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष से चौरा गांव निवासी स्व त्रिभुवन मंडल की पत्नी संयुक्ता देवी, पुत्री आशा देवी, अनिता देवी, चुन्नी देवी शामिल हैं। घायल आशा देवी ने बताया कि मेरा कोई भाई नहीं है हम तीनों बहनें शादी के बाद अपने ससुराल में रहते हैं। मेरे चाचा वीरचंद्र मंडल मेरे पापा की जमीन को हड़पना चाहते हैं। जिसका विरोध हम तीनों बहनें करते है तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.