अररिया, दिसम्बर 8 -- अररिया। एक संवाददाता जोख़िहत प्रखंड क्षेत्र के मल्हरिया वार्ड संख्या एक में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में दोनों जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति जोख़िहत प्रखंड क्षेत्र के मल्हरिया वार्ड संख्या एक निवासी सुरेश कुमार मंडल और मनोज मंडल बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...