दुमका, फरवरी 20 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के मुफस्सिल थाना अन्तर्गत केशियाबहाल गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में अनिता देवी जख्मी हो गई है। यह घटना बुधवार को हुई। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पहले पक्ष की अनिता देवी ने गांव के गयाधर मांझी, सुबोध मांझी, संजय मांझी, विशाखा देवी, सुनिता देवी एवं रीणा देवी पर मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं दूसरी पक्ष की ओर से गयाधर मांझी ने अनिता देवी पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की अनुसंधान करने में जुट गई है। इस मामले में किसी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...