बेगुसराय, दिसम्बर 8 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के खरहट गांव में सोमवार की शाम भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। दोनों पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में गोली लगने से एक किशोर जख्मी हो गया। गोली किशोर के हाथ में लगी। वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। किशोर की पहचान खरहट गांव निवासी मिलन यादव के 16 वर्षीय पुत्र बादल कुमार उर्फ फोर्टी के रूप में की गयी। जानकारी के अनुसार गांव निवासी शिशिर यादव व रघुवंशी यादव के बीच महज चार इंच दीवार को लेकर विवाद चल रहा था। लोगों की मानें तो उक्त विवाद को लेकर ग्रामीण स्तर पर पंचायत भी हुई लेकिन इसी बीच उक्त भूमि विवाद को लेकर सोमवार की शाम दोनों पक्षों में विवाद हो गया जो हिंसक झड़प में तब्दील हो गया और गोलीबारी शुरू हो गयी। गोलीबारी शुरू होते ही अफरातफरी मच गयी। लोग अपने-अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.