कौशाम्बी, मई 2 -- संदीपन घाट थाने के मूरतगंज बाजार में शुक्रवार सुबह भूमि विवाद में दबंगों ने महिला को जमकर पीट दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल महिला ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मूरतगंज बाजार की रेशमा पत्नी फैसल ने बताया कि उसका पति बाहर रहता है। वह बच्चों के साथ पिता के घर में रहती है। उसका गांव के ही एक परिवार से भूमि विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह वह खाना बनाने जा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी दबंग अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उन लोगों ने महिला की पिटाई कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.