कौशाम्बी, जनवरी 8 -- करारी थाना क्षेत्र के रक्सवारा गांव में भूमि विवाद के चलते दंपती की बेरहमी से पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रक्सवारा गांव की दिवली देवी ने बताया कि पड़ोसी जगन्नाथ से एक जमीन को लेकर उसके परिवार का विवाद चल रहा है। इसे लेकर तीन जनवरी को वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने बेटे कमलेश व परिवार के सूरज तथा रीता देवी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दिव्यांग पति गनेश सरोज को भी पीटा। सूचना के बाद पहुंची यूपी-112 पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज कराने के बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। थाना प्रभारी सियाकांत चौरसिया का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ह...