बस्ती, मई 7 -- बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने भूमि विवाद के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। इसी थाने के भगवानपुर निवासी अवनीश कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनका विपक्षी के साथ भूमि विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर बीते 14 मार्च की सुबह करीब सात बजे विपक्षी एकराय होकर उनके दरवाजे पर चढ़ गए और अपशब्द कहने लगे। उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो मारने के लिए दौड़ा लिया। वह शोर मचाते हुए भागे और घर में घुस गए। विपक्षियों ने घर में घुसकर मारापीटा। उन्हें बचाने के लिए बेटा आकाश, भाई के बेटे प्रदीप व संदीप आए तो उन्हें भी मारापीटा। शोर सुनकर गांव के लोग जुट गए तो विपक्षी जान से मारने व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए चले गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गांव के अवधेश, अशोक, सन्तोष, मारकण्डेय, हिमांशु, अर्पित, और हर्षित के खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.