संतकबीरनगर, फरवरी 5 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। मेंहदावल थानाक्षेत्र के बरईपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई घटना में पुलिस ने छह माह बाद कार्रवाई की है। मामले में चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बरईपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र पुत्र तीरथ ने मेंहदावल थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बीते 13 जून 2025 को उनके ही परिवार के कुछ लोगों ने विवादित भूमि को लेकर जबरन उनके खेत में गड़े पत्थर उखाड़कर फेंक दिए। आरोप है कि इस दौरान विपक्षियों ने खेत की जोताई करने से भी रोक दिया, जिससे वह खेती का कार्य नहीं कर सके। पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर रामचंद्र पुत्र तीरथ, उनकी पत्नी कौशिल्या, तारा पत्नी जयप्रकाश तथा रितु पुत्री रामचंद्र ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से वह लगातार न्याय के लि...