हाजीपुर, दिसम्बर 21 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर अंचलाधिकारी गौरव कुमार, एएसआई योगेंद्र यादव, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार, अंचल कर्मी चंद्रशेखर कुमार, नवीन कुमार सहित विभिन्न भूमि विवादों से संबंधित फरियादी उपस्थित हुए। अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने भूमि विवाद से संबंधित पांच वादों को देखा जिसमें उपेंद्र राम बनाम फतु राम घर गौसपुर के भूमि विवाद में मौरुसी जमीन के बंटवारा को लेकर विवाद था जिसमें सीओ द्वारा आदेश दिया गया कि सभी पक्ष विवाद नहीं करें। थानाध्यक्ष शांतिपूर्ण व्यवस्था के लिए निरोधत्मक कार्रवाई करें। सुरेश साह बनाम सुदीन साह ग्राम जाफरपट्टी के भूमि विवाद को देखा। जिसमें सुदीन साह के द्वारा वादी के दीवार खड़ा नहीं करने दिया जा रहा है। आदेश दिया गया कि ...