हाजीपुर, जून 14 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। राजापाकर थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व पदाधिकारी जुली कुमारी, अपर थानाध्यक्ष संदीप मंडल, राजस्व कर्मचारी मुनाजिर हुसैन, कंप्यूटर ऑपरेटर चंद्रशेखर कुमार सहित विभिन्न भूमि विवाद से संबंधित फरियादी पहुंचे। आरओ जुली कुमारी ने राजेंद्र पंडित बनाम अमरनाथ महतो निवासी ग्राम राजापाकर के भूमि विवाद को देखा। जिसमें दखल कब्जा को लेकर विवाद था। दोनों पक्षों को अगले शनिवार को अपने-अपने कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया। कविता कुमारी बनाम राजकुमार रंजन निवासी ग्राम गंगाजल के भूमि विवाद को देखा, जिसमें भूमि विवाद का केस कोर्ट में चल रहा है। इसलिए दोनों पक्षों को कोर्ट का आदेश आने तक स्थल पर कोई भी काम नहीं करने का निर्देश दिया गया। आरओ ने अनेक भूमि वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.