सीतामढ़ी, मार्च 25 -- सीतामढ़ी। भुतही थाना क्षेत्र के मढिया गांव स्थित श्रवण अखाड़ा की साध्वी मैना दास पर कुछ लोगों ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना शनिवार देर शाम की है। साध्वी अपने घर पर स्नान के बाद पूजा की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान कुछ लोग घर में घुस आए और उन पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जख्मी साध्वी ने बताया कि हमलावरों ने उन पर हमला इसलिए किया, क्योंकि उन्होंने पहले से उनके खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। दसकी गवाही अदालत में चल रही है। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों ने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया और इनकार करने पर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.