चतरा, फरवरी 9 -- लावालौंग प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कस्तूरबा विद्यालय के समीप रविवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में लगभग एक दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय घटी, जब लावालौंग मुखिया नेमन भारती की उपस्थिति में दर्जनों ग्रामीणों द्वारा दोनों पक्षों के जमीनी विवाद के निपटारे के लिए पंचायती की जा रही थी। बताया जा रहा है कि पंचायती शुरू होने से पहले ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसमें दोनों ओर से एक दर्जन लोग घायल हो गये। मामले की गंभीरता को देखते हुए लावालौंग मुखिया नेमन भारती ने तत्काल लावालौंग थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.