मधुबनी, फरवरी 19 -- हरलाखी। कलना गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट मामले में दोनो पक्षों ने हरलाखी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे एक पक्ष की लालमणी देवी ने बासोपट्टी निवासी सरोज यादव समेत अन्य लोगों पर कलना की जमीन पर अरहर काटकर घर बनाने से रोकने पर मारपीट करने का आरोप लगाई है। वहीं दूसरे पक्ष के सरोज यादव ने केस किया है कि वह कलना की जमीन में चदरे का घर बनाकर रह रहा था। जिसे अवध साह व सुकन साह समेत अन्य लोगों ने तोड़फोड़ कर मारपीट व लूटपाट किया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...